डीडवाना में दर्दनाक सड़क हादसा, नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटरसाइकिल पर पलटी, दो की मौत

डीडवाना में दर्दनाक सड़क हादसा, नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटरसाइकिल पर पलटी, दो की मौत

डीडवाना: नावां थाना क्षेत्र के राजास जाब्दीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटरसाइकिल पर पलट गई. ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मृतक राधेश्याम मेघवाल व शंकरलाल कामड़ जाब्दीनगर निवासी बताए जा रहे है सूचना पर नावां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को नावां के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.