बीकानेरः बीकानेर के जयपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जैन ढाबे के पास ट्रक-स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई. स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतका की पहचान सविता महावर के रूप में हुई है.
महिला जयपुर रोड निवासी बताई जा रही है. सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की है.