सिरोही: रेवदर में पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई. ट्रक खराब होने के बाद बैट्री ठीक करने का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक के केबिन में आग लग गई.
आग लगने से ट्रक चालक आंशिक रूप से झुलस गया. ट्रक चालक को इलाज के लिए सिरोही अस्पताल रेफर किया गया है. पास के पेट्रोल पंप से फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग पर काबू पाया गया.सूचना मिलने पर अनादरा थाना ASI ताराराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. अनादरा थाने के सनवाड़ा के पास की घटना है.
पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक के केबिन में अचानक लगी आग
-ट्रक खराब होने के बाद बैट्री ठीक करने का किया जा रहा था कार्य
-इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक के केबिन में लगी आग
-आग लगने से आंशिक रूप से झुलसा ट्रक चालक
-ट्रक चालक को इलाज के लिए किया सिरोही अस्पताल रेफर
-पास के पेट्रोल पंप से फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग पर पाया काबू
-सूचना मिलने पर अनादरा थाना ASI ताराराम मय जाब्ता पहुंचे मौके पर
-अनादरा थाने के सनवाड़ा के पास की घटना