ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी, सरेंडर करे या मौत का सामना करे ईरानी सेना

ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी, सरेंडर करे या मौत का सामना करे ईरानी सेना

नई दिल्लीः ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने बड़ा एलान किया है. सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी. तीन यूएस सर्विस मेंबर मारे गए हैं. शायद और भी लोग मारे जाएंगे. हमारे बहुत मजबूत मकसद है. ईरान पर अमेरिकी हमला जारी रहेगा. ईरान की पूरी मिलिट्री कमांड खत्म. सरेंडर करे या मौत का सामना करे ईरानी सेना. अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेंगे. लक्ष्य पूरा होने तक हम नहीं रुकेंगे. 

वहीं देर रात ईरान ने जबरदस्त हमले किए. ईरान ने कहा कि अब तक 560 अमेरिकी सैनिक मारे है. बहरीन में अमेरिकी बेस को बड़ा नुकसान हुआ है. कुवैत में अमेरिकी बेस पूरी तरह बंद. CENTCOM ने ईरान के जवाबी हमलों में पुष्टि की. ईरान के समर्थन में हिज्बुल्लाह ने हमला किया है. हिज्बुल्लाह ने इज़रायल पर मिसाइलें दागीं. हाइफा, उत्तरी इज़रायल पर मिसाइलें दागीं. 

विश्व में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरीः
अमेरिकी एयर डिफेंस ने ईरानी ड्रोन मार गिराया है. इराक में अमेरिकी बेस पर हमला नाकाम किया है अरबील के पास ड्रोन इंटरसेप्ट किया. अमेरिकी बेस के पास ड्रोन को इंटरसेप्ट किया. ईरान पर हमले का बहुत बड़ा असर हुआ है. विश्व में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. कच्चे तेल के दाम में 13% की बढ़ोतरी हुई है. 82 डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल हुआ है.