जयपुर: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के "वचन" की "वैश्विक जगत" में कीमत घटी है. सोने-चांदी के भावों में खास उतार-चढ़ाव नहीं रहा. लंदन मेटल एक्सचेंज-LME और न्यूयॉर्क कॉमिक्स में ट्रंप की युद्ध शुरू करने घोषणा का असर ही नहीं हुआ. सोने-चांदी के भावों में कल रात को रही मामूली गिरावट रही सुबह फिर संभल गए.
जयपुर के प्रमुख बुलियन कारोबारी भी सोने-चांदी के भावों मे गिरावट को लेकर आशंकित हैं. अगला सप्ताह सोने-चांदी के भावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. युद्ध भड़कने पर ही सोने-चांदी में अधिक गिरावट की उम्मीद है. गिरावट की दशा में सोना 1.25-1.30 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी पहुंच सकती है 2.20-1.90 लाख रुपए प्रति किलो के बीच है.
जयपुर सर्राफा कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महासचिव मातादीन सोनी ने कहा कि सोने-चांदी के भावों में सुधार की कम, पर गिरावट के आसार अधिक दिख रहे हैं. बुलियन बाजार को धीमा जहर देकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप तोड़ेंगे. अक्टूबर/नवंबर में अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में भी ट्रंप के भविष्य का निर्णय हो सकता है.
ईरान युद्ध के कारण अमेरिका में ट्रंप की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा. कल ईरान के पास 72 घंटे शेष, सीज फायर समाप्त जैसे बयान से विश्व भर में राष्ट्रपति ट्रंप को ही कारोबारी लाभ होने की आशंका जताई जा रही है. कल के बयानों के बाद वैश्विक शेयर बाजार टूटे, पर अंतरराष्ट्रीय बुलियन कारोबार में असर नहीं दिखा.