पाली: पाली के जैतारण में कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से दो लोगों की मौत हो गई. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-458 चावंडिया कला के जोगेश्वर आश्रम के पास की घटना बताई जा रही है. कार और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई.
कार सवार पारस पुत्र कुनाराम सीरवी निवासी इंद्रोका की ढाणी और रामनिवास गुर्जर की मौके पर मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक कुशालपुरा निवासी तुलसाराम पुत्र लाबुराम सीरवी गंभीर घायल हुआ.
जैतारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया. पीछे से आ रही कार ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. इंद्रोका की ढाणी निवासी अशोक पुत्र चंपादास व रातकुड़िया निवासी रेवतसिंह पुत्र तेजपालसिंह घायल हुए.