जयपुर: दिल्ली में देशभर के कृषि विभागों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मित्रों हमें दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी, हम डूब के काम करें, मेहनत से काम करें.
खेती हमारे रोम-रोम में रमी हो और किसान हमारी हर सांस में बसा हो. ऐसे खरीफ सम्मेलन कभी नहीं हुए. पहले तो मात्र दिन का कार्यक्रम और मंत्रीजी 20 मिनट का भाषण देकर निकल लेते थे.अधिकारियों में भी सीनियर आते ही नहीं थे किसी भी जूनियर को ही भेज देते थे.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले कभी नहीं रहा कि इतने सारे कृषि मंत्री एक साथ एक मंच पर उपस्थित हों. कृषि मंत्रियों को कहा कि 'कुछ चीजों पर हमें ध्यान से काम करने की आवश्यकता है. दलहन मिशन में हमें और काम करना है और समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे भी कई बार चिंता होती है कि आज भी समय पर अच्छे बीजों की उपलब्धता नहीं हो रहे. ICR ने बीजों की कई किस्में रिलीज की और परिणाम भी निकले. इसके बाद भी समय पर सही बीच पहुंचना आज भी चुनौती है. कृषि मंत्रियों से कहा कि खरीफ की फसल के लिए सही बीज सही समय पर पहुंच जाएं.