केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे विकास का मार्ग, पीएम मोदी ने देश में हाईएस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे विकास का मार्ग, पीएम मोदी ने देश में हाईएस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी

कोटाः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गोपालपुरा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हवाई निरीक्षण के दौरान यहां हाईवे बनाने का प्लान हमारे मन में आया था. नेशनल हाईवे का निर्माण होने से यहां विकास के नए आयाम विकसित होंगे. 

पीएम मोदी ने देश में हाईएस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे विकास का मार्ग है. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हाड़ौती क्षेत्र के लिए की विकास कार्यों की घोषणा की. कहा कि हमने लाखों टन कचरा रोड में डाल दिया. दुनिया बदल रही है और दुनिया में उन्हीं लोगों की कीमत होती है जो करके दिखाते हैं.     

भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति और विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और भजनलाल जी के पीछे पूरी ताकत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सरकार और हम सब लोग मंत्री पूरे ताकत से खड़े हैं. मैं तो कहता हूं भजनलाल तुम मांगते मांगते थक जाओगे पर मैं देते-देते नहीं.