US-Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप पर ईरानी विदेश मंत्री ने किया पलटवार, कहा-अमेरिकी हमले में 160 स्कूली बच्चों की हुई मौत 

US-Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप पर ईरानी विदेश मंत्री ने किया पलटवार, कहा-अमेरिकी हमले में 160 स्कूली बच्चों की हुई मौत 

नई दिल्ली: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरानी विदेश मंत्री ने पलटवार किया. कब्रों की तस्वीर पोस्ट कर ट्रंप पर हमला बोला. ईरान ने कहा कि गाज़ा से मिनाब तक हत्याओं के जिम्मेदार ट्रंप है. यही है मिस्टर ट्रंप का बचाव का वादा. अमेरिकी हमले में 160 स्कूली बच्चों की मौत हुई. आपको बता दें कि जंग के बीच अमेरिका ने एडवाइजरी जारी की.

खाड़ी देशों में US नागरिकों के लिए एडवाइजरी की. अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा. US नागरिकों को इज़रायल छोड़ने का भी आदेश दिया.ईरान ने कतर पर 92 मिसाइल, 17 ड्रोन दागे. कतर ने 81 मिसाइल, 11 ड्रोन मार गिराए. ईरान के हमले में कतर में 16 लोग घायल हुए. सऊदी अरब में US दूतावास पर ड्रोन हमला किया गया. रियाद में US दूतावास पर 2 ड्रोन से हमला किया गया. हमले से दूतावास के एक हिस्से में आग लग गई.

इज़रायली एयर फोर्स ने पोस्ट किया. इज़रायली एयर फोर्स ने कहा कि ईरान से मिसाइलें लॉन्च की गई थीं. डिफेंस सिस्टम खतरे को रोक रहा है. होम फ्रंट कमांड ने निर्देश जारी किया. अलर्ट मिलने पर सुरक्षित जगहों पर जाएं. ईरान ने US-इजरायल के 500 ठिकानों पर अटैक किया. ईरान ने 700 ड्रोन फायर किए. ईरानी हमले में 18 US सैनिक घायल हुए. 18 अमेरिकी सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में सैनिक घायल हुए. घायल अमेरिकी सैनिकों की हालत गंभीर है.