अजमेर : मसूदा में 'वीबी-जी राम जी' का राज्य स्तरीय जन सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना का आज शुभारंभ हुआ. काफी समय से हमारे विधायक वीरेंद्र कानावत मेरे से कह रहे थे कि मसूदा में आपको आना है तो मैंने सोचा कि मेरे दोनों काम हो जाएंगे.
क्योंकि एक अच्छा काम इस देश भूमि से पूरे राजस्थान के अंदर प्रारंभ हो रहा है. आज यह काम भगवान देवनारायण के स्थान से प्रारंभ हो रहा है. उनकी कृपा के बिना कुछ नहीं होता. सीएम भजनलाल ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मसूदा के पास देवमाली गांव की देश दुनिया में अलग पहचान है. इस गांव में पक्का घर नहीं बनाया जाता ना ताले लगते हैं. क्योंकि ठाकुर जी यहां विराजमान है.
पूर्व सरकार और प्रशासन ने इस योजना में कई भ्रष्टाचार किए:
नरेगा योजना को लूट का अड्डा बना दिया गया था. नरेगा की स्थिति ऐसी होती थी कि मजदूर को पैसा नहीं मिलता था. और पैसा बीच में से चला जाता था. पूर्व सरकार और प्रशासन ने इस योजना में कई भ्रष्टाचार किए. जनता के पैसे का उपयोग नहीं हो पा रहा था. पहले बेईमानी के ज्यादा चांस होते थे अब इस योजना मे 125 दिन का रोजगार मिलेगा.
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बरगलाने का काम किया:
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बरगलाने का काम किया. कल कुछ लोगों ने कहा कि सीएम ने बड़े मगरमच्छ को पकड़ने की बात कही थी. आप अपने उस टाइम के मंत्री को अधिकारी को जिसने गड़बड़ किया क्या उनको मगरमच्छ नहीं मानते हैं. पहले तो आप अशोक गहलोत के खास हुआ करते थे. जिसने भ्रष्टाचार किया है उसका स्थान जेल के अंदर है. कान खोलकर सुन लीजिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
4 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जी आ रहे हैं:
हमने कहा था कि 5 साल के अंदर हमारे युवाओं को 4 लाख नौकरी देंगे. तब कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि कैसे देंगे. तब मैंने कहा कि आप डायरी जेब में रखिए और नोट करते चलिए. हमने कई नौकरी दे दी है. साथ ही 4 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जी आ रहे हैं. वह और 35 से 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं.