राजस्थान में 'हीट डोम' असर से बदला मौसम, लू के साथ उमस का डबल अटैक शुरू

राजस्थान में 'हीट डोम' असर से बदला मौसम, लू के साथ उमस का डबल अटैक शुरू

जयपुर : राजस्थान में 'हीट डोम' असर से मौसम बदला है. लू के साथ उमस का डबल अटैक शुरू हो गया है. राजस्थान के 12 शहरों में पारा 40 के पार हो गया है. श्रीगंगानगर 44.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर बना. पश्चिम राजस्थान में तेज  लू का दौर शुरू हो गया है. उत्तर-पूर्वी जिलों में भरी गर्मी और उमस बढ़ी है. चित्तौड़गढ़ में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. 

आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार हैं. राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री से. भी दर्ज होने की संभावना है. 

वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी हल्की बारिश होने की भी संभावना है.