नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अचानक मौसम बदल गया. तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ. तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ धराशायी हुए. टीन की छतें और अस्थायी ढांचे उड़े.
धूल भरी आंधी से विजिबिलिटी घट गई. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. सेक्टर-18, सेक्टर-16, जेवर, दनकौर, बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में तूफान का व्यापक असर है.
पेड़ों की शाखाएं टूटने और संपत्ति को नुकसान की सूचनाएं, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया. रास्ते साफ कराने और प्रभावित इलाकों में व्यवस्था बहाल करने में प्रशासनिक टीमें जुटी. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों से खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अचानक बदला मौसम:
-तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त
-तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ धराशायी, टीन की छतें और अस्थायी ढांचे उड़े
-धूल भरी आंधी से विजिबिलिटी घटी
-सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे
-सेक्टर-18, सेक्टर-16, जेवर, दनकौर, बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में तूफान का व्यापक असर
-पेड़ों की शाखाएं टूटने और संपत्ति को नुकसान की सूचनाएं, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
-रास्ते साफ कराने और प्रभावित इलाकों में व्यवस्था बहाल करने में जुटी प्रशासनिक टीमें
-मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों से खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील