Weekly Horoscope (2 से 8 अगस्त 2026): इस सप्ताह भाग्य का मिलेगा साथ, चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope (2 से 8 अगस्त 2026): इस सप्ताह भाग्य का मिलेगा साथ, चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

जयपुर: भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास से जानें अपना आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा. तो चलिए जानते हैं किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम, किसको मिलता है प्यार और किस पर होती है पैसों की बौछार.

मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. शुरुआत से ही आपके अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी. नौकरीपेशा जातक अपने कामकाज के लिए प्रशंसा पाएंगे. आपको वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा. कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सप्ताह के बीच में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी. मौज-मस्ती में समय बिताएंगे. सत्ता या सरकार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. लव पार्टनर से उपहार मिलने की संभावना है. पति-पत्नी का रिश्ता मधुर रहेगा. परिवार में सौहार्द बना रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें. दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें.

वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी. शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. समझदारी और धैर्य से आप उनका समाधान कर लेंगे. पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी. विदेश में शिक्षा पाने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी समझ से सुलझ जाएंगे. इस दौरान आप घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग बड़े फैसलों में लाभकारी रहेगा. सप्ताह के दूसरे हिस्से में कारोबार में लाभ मिलेगा और आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के मौके मिलेंगे. प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस दौरान आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है. इस वजह से आपको तनाव होगा. कामकाज में बाधाओं की वजह से आप पर दबाव बढ़ सकता है. आपको दोस्तों और करीबी लोगों का सहयोग समय पर नहीं मिल पाएगा. इससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है. व्यापारियों को बाद के फायदे के चक्कर में अभी के नुकसान से बचना चाहिए. धातु से जुड़ा काम करने वालों को इस अवधि में लाभ मिलने के आसार हैं. इस दौरान आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. इस दौरान दुर्घटना और चोट आदि से बचें. युवाओं का मन पढ़ाई से भटक सकता है. प्रेम जीवन में तनाव रहने के आसार हैं. लव पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है. दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता मानसिक रूप से परेशान करेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीकठाक रहने वाला है. सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे. आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के आसार हैं. लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके मिलेंगे. आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. सप्ताह के बीच में अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा, वरना करीबी लोगों के साथ विवाद हो सकता है. घर की किसी समस्या का हल निकालते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, वरना आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. घर की मरम्मत या अन्य खर्चों से आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ेगा. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि वालों पर किस्मत मेहरबान रहेगी. आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. विदेश में करियर बनाने की कोशिश करने वालों को बेहतर मौका मिल सकता है. विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली अड़चनें दूर होंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की सोच पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. सप्ताह के अंत में आपके करियर या बिजनेस में तरक्की होगी लेकिन विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को अपने दस्तावेजों को ठीक से देखें. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत और रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा. शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य या कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे तनाव हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को बड़ा न होने दें. करियर और कारोबार में उतार चढ़ाव हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में जाती दिखेंगी. किसी भी नई योजना या निवेश से पहले किसी जानकार की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत ज्यादा करनी होगी. सप्ताह के अंत में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही आपको सम्मान भी मिल सकता है. इस दौरान लोग आपके कार्य और व्यवहार की सराहना करेंगे. प्रेम प्रसंगों में जल्दबाजी से बचें और समय का इंतजार करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा. आपको सप्ताह की शुरुआत में किसी खास काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में लोग आपकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे. घरवाले आपके फैसलों की सराहना करेंगे. इस दौरान आप अपनी बात साफ तरीके से बताने में सफल रहेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. आप समय से पहले अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे. नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिलेगा. नए करियर शुरू करने वालों को वरिष्ठ लोगों से सराहना और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सप्ताह का अधिकतर समय मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. पार्टनर के साथ तालमेल और भरोसा बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत यात्रा और व्यवसाय के विस्तार के लिहाज से शुभ रहने वाली है. आपके कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. दोस्तों और शुभचिंतक आपके अधूरे काम पूरे कराने में मददगार रहेंगे. सत्ता की ओर से आपको लाभ मिलने के आसार हैं. रिसर्च से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. सप्ताह के अंत में धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संपत्ति विवाद का समाधान हो सकता है. प्रेम संबंधों में सावधानी रखें. लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें वरना ये रिश्ते को प्रभावित कर सकती है. इसका असर कार्य और परिवार पर भी पड़ सकता है. विवाहित जीवन में जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है. बाकी सब सुखमय रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा. इस वजह से आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद तनाव का कारण बन सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाने की प्रयास करें. अगर मामला कोर्ट तक जाता है तो मामला लंबा खिंच सकता है. व्यापारियों को चाहिए कि अपना काम पूरी तरह खुद देखें. दूसरों पर ज्यादा भरोसा नुकसानदायक साबित हो सकता है. देनदारियां जैसी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है. सप्ताह के बीच में आपके कामकाज और योग्यताओं की सराहना होगी. समाज में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में यह समय अनुकूल रहेगा. किसी महिला मित्र की मदद से आप अपने मन की बात कह पाएंगे. सप्ताहांत में परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य और सामान पर ध्यान दें.

मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि वाले विरोधियों से दूर रहें. सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ख्याल रखें. इस वजह से आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं. मौसमी रोग या कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है इसलिए सतर्क रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आपको चोट लग सकती है. कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं की चर्चा कम करें क्योंकि विरोधी आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं. कारोबार से जुड़े जातकों को प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिलेगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं इसलिए सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन की शुरुआत में जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा. घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, जिस कारण मानसिक तनाव हो सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन सप्ताह के बीच तक किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से समाधान निकल आएगा. इस दौरान संतान की कोई बड़ी उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी. करियर और कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी, लेकिन आलस्य के कारण कई मौके हाथ से निकल सकते हैं. सप्ताह के दूसरे हिस्से में आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. किसी को कर्ज न दें. किसी योजना में पैसा निवेश करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें. गलतफहमियां दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा होगा. कुल मिलाकर यह सप्ताह संतुलन और धैर्य से आगे बढ़ने का है.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. छोटी-मोटी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टीमवर्क पर ध्यान देना जरूरी होगा. इस दौरान छोटी मोटी बातों को अनदेखा करें. धैर्य रखने से आपको समय पर सफलता मिलेगी. व्यापारियों को अटका हुआ पैसा निकालने में मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से यह काम पूरा हो जाएगा और व्यापार का विस्तार भी संभव है. सरकार और सत्ता का सहयोग मिलेगा. आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. रिश्तेदार आपके विवाह की बात भी कर सकते हैं. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा.