VIDEO: सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं पर ये कैसे नियम ? VIP दर्शन में बना सकते वीडियो और परिजनों को करवा सकते दर्शन

चूरू: सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं पर ये कैसे नियम ? VIP दर्शन में वीडियो बना सकते है और परिजनों को दर्शन करवा सकते है. बल्कि साधारण लाइन में आप फोटो, वीडियो नहीं बना सकते है. 

सालासर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ. अब बालाजी मंदिर में चल रहे VIP कल्चर पर सवाल उठ रहे है. लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विरोध जता रहे हैं. 

वहीं श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की की बातें भी सामने आ रही है. VIP कल्चर में बालाजी की फोटो और वीडियो बनाने पर भी छूट है. दर्शन के समय श्रद्धालुओं के प्रति सुरक्षाकर्मियों का भी नरम दिल नहीं दिखता.