विश्व जल दिवस : PM नरेंद्र मोदी बोले- पानी हमें जिंदा रखता है और हमारे ग्रह का भविष्य बनाता है

विश्व जल दिवस : PM नरेंद्र मोदी बोले- पानी हमें जिंदा रखता है और हमारे ग्रह का भविष्य बनाता है

नई दिल्ली : आज विश्व जल दिवस हैं. जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की अहमियत हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जल हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है.

विश्व जल दिवस के अवसर पर, आइए हम जल की हर बूंद को बचाने और उसका ज़िम्मेदारी से उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराएं. आज उन लोगों की सराहना करने का भी दिन है, जो सतत उपायों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं.