राजस्थान  के 8 जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट, जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी जिलों में बदला मौसम

राजस्थान  के 8 जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट, जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी जिलों में बदला मौसम

जयपुर: राजस्थान के 8 जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी जिलों में मौसम बदला है. तेज बारिश से जैसलमेर में खेतों में पानी भर गया. तैयार फसलें खराब हो गई. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रदेश में गर्मी की रफ्तार थम गई. ठंडक बढ़ी है. 

कई शहरों में 20 डिग्री से नीचे रात का तापमान पहुंचा. मौसम विभाग ने मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई. अगले 4-5 दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है. सप्ताहभर में तापमान फिर बढ़ने से गर्मी की वापसी होगी.

राजस्थान के 8 जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट: 
-जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी जिलों में बदला मौसम
-तेज बारिश से जैसलमेर में खेतों में भरा पानी, तैयार फसलें खराब
-वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रदेश में गर्मी की रफ्तार थमी, ठंडक बढ़ी
-कई शहरों में 20 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान
-मौसम विभाग ने मेघगर्जन और हल्की बारिश की जताई संभावना
-अगले 4-5 दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार
-सप्ताहभर में तापमान फिर बढ़ने से होगी गर्मी की वापसी