करौली में युवक ने पांचना नदी पुल से छलांग लगाकर दी जान, मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान

करौली में युवक ने पांचना नदी पुल से छलांग लगाकर दी जान, मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान

करौली: युवक ने पांचना नदी पुल से छलांग लगाकर जान दी. मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है. युवक को नदी में कूदता देख मौके पर लोगों की भीड़ लगी. लोगों की सूचना पर मासलपुर चुंगी चौकी प्रभारी महाराज सिंह मौके पर पहुंचे. 

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल युवक को नदी से बाहर निकलवाया. लेकिन इस बीच युवक की मौत हो चुकी. पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से पहचान के प्रयास कर रही है. पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

युवक ने पांचना नदी पुल से छलांग लगाकर दी जान: 
-मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास
-युवक को नदी में कूदता देख मौके पर लगी लोगों की भीड़
-लोगों की सूचना पर मासलपुर चुंगी चौकी प्रभारी महाराज सिंह पहुंचे मौके पर
-पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल युवक को निकलवाया नदी से बाहर
-लेकिन इस बीच युवक की हो चुकी मौत
-पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से कर रही पहचान के प्रयास
-पुलिस ने शव रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में