जानिए कौन थे रमाकांत सर, जिन्होंने तैयार किया 'क्रिकेट का भगवान'

02-01-19 08:13:00

बता दें कि आचरेकर ने शिवाजी पार्क में कामथ मेमोरियल क्रिकेट क्लब की स्थापना की। उन्होंने कई क्रिकेटरों को कोचिंग दी और अपने अंडर में क्रिकेट के गुर सिखाए। जिसमें सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर, चंद्रकांत पंडित, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

हालांकि आचरेकर का खेल करियर उनके कोचिंग करियर के मुकाबले ज्यादा खास नहीं रहा। उन्होंने 1943 में क्रिकेट खेलना शुरू किया।

मुंबई क्रिकेट टीम के चयनकर्ता रहे रमाकांत आचरेकर युवा क्रिकेटरों को कोचिंग देने के लिए जाने जाते थे। 1932 में मुंबई में जन्में रमाकांत विट्ठल आचरेकर काफी दिग्गज क्रिकेट कोच रहे हैं।

दुनिया उन्हें हमेशा याद रखेगी, क्योंकि उन्होंने दुनिया को क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर जैसा नायाब हीरा दिया।

दुनिया को 'क्रिकेट का भगवान' देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से रमाकांत आचरेकर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वे व्हीलचेयर के सहारे चलते थे।