राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की झलकियां, मतदान के लिए मतदाताओं में रहा उत्साह

21-04-24 11:36:00

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

जयपुर: राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया. झुंझुनू के बड़ागांव मे शेरवानी में दुल्हा वोट देने पहुंचा. दीपक सिंह पुत्र पूरन सिंह शेखावत ने अपना वोट डाला. दुल्हे ने कहा कि शादी भी जरूरी वोट उससे भी जरूरी है.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

चूरू के सुजानगढ़-शादी होते ही दुल्हा वोट देने पहुंचा. दुल्हे हंसराज दादरवाल ने चौपड़ा धर्मशाला में वोट डाला. दुल्हे ने वोट देने के बाद कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए वोट डाला.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

चूरू बीदासर के सोनियासर में बारात चढने से पहले दुल्हे ने वोट डाला. सोनियासर सुखराम के बूथ संख्या 10 पर दूल्हे जेठाराम ने मतदान किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

जयपुर में बीजेपी नेता रामचरण बोहरा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

दिव्यांग मतदाता श्री राम ने अपने मत का प्रयोग किया.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

चूरू के बीदासर के बूथ संख्या 91 पर दुल्हा मुरलीधर ने मतदान किया. मतदान करने वालों की कतार का नजारा.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

राजगढ़(अलवर)-अलवर लोकसभा चुनाव 2024, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के डाबला मीणा के बूथ संख्या 18 पर ग्रामीण परिधानों में ग्रामीण महिलाएं घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची. मतदान कर लौटती मतदाता महिलाएं.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

बड़ के पेड़ की छांव में लोकतंत्र को शीतलता देने वाली तस्वीर.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद फोटो लेते हुए महिला मतदाता.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

राजगढ़(अलवर)-अलवर लोकसभा चुनाव 2024, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के डाबला मीणा मैं ग्रामीण चौपाल लगाकर चुनावी चर्चा करते हुए. चौपाल में ग्रामीण पंच पटेल हुक्का गुडगुडाते हुए.

Share on FacebookShare on xShare on WhatsApp

झुंझुनूं के सिंघाना में दुल्हन लाने से पहले दूल्हे ने देश की सरकार बनाने के लिए मतदान किया. बारात ले जाने से पहले शेरवानी में मतदान बूथ पर दुल्हा पहुंचा. रेलवे में कार्यरत सिंघाना निवासी राहुल कुमार राजोरा की आज शादी है. दूल्हा बनकर सिंघाना की राजकीय कन्या पाठशाला मतदान बूथ पर वोट डालने पहुंचा. दूल्हे राहुल ने कहा कि मतदान से जरूरी कोई अन्य कार्य नहीं है.