बकाया लीज राशि में मिलेगी 60 प्रतिशत की छूट, प्रदेश भर के शहरी निकायों का भरेगा खजाना

बकाया लीज राशि में मिलेगी 60 प्रतिशत की छूट, प्रदेश भर के शहरी निकायों का भरेगा खजाना

जयपुर: बकाया लीज राशि में 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी. प्रदेश भर के शहरी निकायों का खजाना भरेगा. राजस्थान के आम शहरी को लीज राशि में बड़ी छूट मिलेगी. प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से बड़ी छूट मिलेगी. आज से 15 जुलाई तक शिविर आयोजित किए जाएंगे. निकायों की ओर से शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे. 

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2025-26 की एकमुश्त लीज जमा कराने पर छूट मिलेगी. बकाया लीज राशि में 60 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. साथ ही बकाया ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. निकायों में लंबे समय से लीज जमा कराने के प्रकरण लंबित है.इस छूट के चलते प्रकरणों को निस्तारण हो सकेगा. इससे निकायों के खजाने को बड़ा राजस्व मिलेगा. 

आपको बता दें कि प्रदेश भर के निकायों में आज से शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे. 15 जुलाई तक शिविर लगाए जाएंगे. शिविरों का मुख्य उद्देश्य है शिविरों में निकायों से संबंधित सेवाएं सुलभ उपलब्ध कराना और आमजन से संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करना है. प्रदेश भर के समस्त विकास प्राधिकरण, नगर सुधार न्यास, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में शिविर लगेंगे. पिछले वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शिविर लगाए गए थे और 3 नवंबर से 7 नवंबर तक फॉलोअप शिविर लगाए गए थे. इस बार के शिविरों में विभिन्न मामलों में छूट का दायरा बढ़ाया गया है. साथ ही कुछ नई छूटें भी लागू की गई हैं.