चाकसू में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास

चाकसू में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास

जयपुरः जयपुर के चाकसू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से आपसी विवाद था. आरोपी पति ने खुद के गले को चाकू से काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया. चाकसू के स्वामी का बास गांव का ये मामला है. SHO मनोहरलाल मेघवाल ने जानकारी दी.