जयपुरः LPG उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव लागू किया है PMUY यानी उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का अनिवार्य अंतराल तय किया गया है. अब 45 दिन से पहले नई बुकिंग सिस्टम द्वारा स्वतः ब्लॉक की जाएगी.
नई व्यवस्था सभी राज्यों और श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होगी. उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए एक समान नियम लागू करने का निर्णय लिया गया है. सिस्टम आधारित नियंत्रण से बुकिंग प्रक्रिया को सख्त और पारदर्शी बनाया गया है.