नई दिल्लीः ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ये आयोजन भारत में हो रहा है. ये फोरम दुनिया के बेहतरीन दिमाग साथ लाता है. 21वीं सदी में बड़ा बदलाव हो रहा है. तकनीक का फायदा सभी को मिलना चाहिए. पावर का मकसद एम्पावर होना चाहिए. पावर का मकसद दूसरों की मदद होना चाहिए.
ज्ञान,धन और शक्ति का इस्तेमाल महत्वपू्र्ण है. भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है. इंटरनेट ने लोगों को अवसर के साथ जोड़ा है. देश में अब भ्रष्टाचार कम हुआ है. डिजिटल लर्निंग का विस्तार हुआ है. मदद सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रही है. आज नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं. नवीकरणीय ऊर्जा को हमने चार गुण बढ़ाया है.
मोदी ने कहा कि तकनीक, डेटा, ज्ञान और इनोवेशन आज बड़ी ताकत बन चुके हैं. अब जरूरी है कि इनका इस्तेमाल आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने और सभी की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाए. सरकार के पास अधिकार तो है, लेकिन उसका मकसद नागरिकों को सिस्टम पर निर्भर बनाना नहीं होना चाहिए. बल्कि नागरिकों को मजबूत और सशक्त बनाना होना चाहिए.
दूसरों को सफल होने में मदद करना- मोदी
उन्होंने कहा कि ‘पावर टू एम्पावर’ का मतलब दूसरों को नियंत्रित करने के बजाय उन्हें सक्षम बनाना, प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग करना और सिर्फ अपनी सफलता के बजाय दूसरों को सफल होने में मदद करना है.