नई दिल्लीः मध्य मैक्सिको में प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन अकापुल्को से उड़ान भरकर टोलुका जा रहा था.
विमान में 8 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे. लेकिन दुर्घटना के घंटों बाद तक 7 शव ही बरामद हुए.