मुंबईः फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब बड़े पर्दे पर देवरहा बाबा की फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है. नीब करोली बाबा से प्रेरित फिल्म की सफलता के बाद एक और रहस्यमयी संत के जीवन पर बड़ी फिल्म बनेगी. देवरहा बाबा के जीवन पर 'मचान बाबा' के नाम से फिल्म बनाई जाएगी. मचान बाबा’ के नाम से बनने वाली इस फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है. फिल्म को वर्ष 2027 में रिलीज हो सकती है.
फिल्म में देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों, संस्मरणों और मानवीय अनुभव भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगें. फिल्म निर्माता विकल्प पालीवाल के अनुसार ‘मचान बाबा’ केवल चमत्कारों की कहानी नहीं होगी. इसमें आस्था, इतिहास, राजनीति और बाबा के व्यक्तित्व से जुड़े अनसुलझे रहस्यों की विभिन्न परतें देखने को मिलेंगी. फिलहाल फिल्म को लेकर प्री प्रोडक्शन और स्टोरी पर काम जारी है.
इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक पहुंचे थे मिलने:
बता दें कि बाबा सरयू और यमुना नदी के किनारे 10-12 फीट ऊंचे लकड़ी के मचान पर रहते थे. वे सिर्फ स्नान करने के लिए ही नदी में उतरते थे और पैर से आशीर्वाद देते थे मचान पर रहने के चलते ही 'मचान बाबा' के नाम से प्रसिद्ध थे. खास बात ये है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक उनसे मिलने पहुंचे थे. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में जॉर्ज पंचम सहित कई दिग्गजों से मुलाकात का जिक्र हो सकता है.