Aneet Padda Birthday Bash: अहान पांडे को लगाया गले... तस्वीरों में झलकी बचपन की मासूमियत, दिल जीत लेगा अनीत पड्डा का बर्थडे सेलिब्रेशन

नई दिल्लीः फिल्म सैयारा से चर्चाओं में आने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा को शायद ही कोई नहीं जानता हो. बॉलीवुड में अपनी नई-नई पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने हाल ही के दिनों में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. जिसके बाद उन्होंने अब अपने बर्थडे बैश की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसको फैंस ने काफी पसंद किया.  

your image

इस खास मौके पर उनके साथ अहान पांडे भी नजर आ रहे है. जिन्हें अनीत का रूमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जाता है. अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सी फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर पेस्टल पीच कलर की एक खूबसूरत ड्रेस पहनी है. जिसमें अनीत काफी खूबसूरत लग रही है. फोटोज में एक नाम आलिया भट का भी शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने बचपन की तस्वीरें भी शेयर की है.   

your image

मुझे रोना आ जाताः
सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा. जन्मदिन की बात ही कुछ ऐसी है कि मुझे रोना आ जाता है. जैसे-जैसे घड़ी 12 के करीब पहुँचती है, मेरी धड़कनें तेज़ हो जाती हैं और मेरे दिमाग में पुरानी यादों की एक फ़िल्म चलने लगती है. वे सारे पल जिन्हें मैं याद करती हूँ, कुछ पछतावे, वो सारे 'आई लव यू' जो मैंने कहे या जो मैं और ज़्यादा कह सकती थी, वो फ़ोन कॉल जो मैंने कभी नहीं किए, छोटी-छोटी जीतें जिन्हें मनाना मैं भूल गई, वो लोग जिनसे मैं ज़्यादा मिल नहीं पाती, और वो योजनाएँ जो कभी पूरी नहीं हो पाईं. मैं सोचती हूँ कि अब आगे के सारे जन्मदिन मुझे दादू के बिना बिताने होंगे; यह कितनी अजीब बात है कि उनके बिना भी ज़िंदगी चलती रहती है. मुझे जूली की भी बहुत याद आती है—खासकर रात में उसके खर्राटे लेने की आदत. ऐसी बातें, जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इनकी याद आएगी. और वो सारा प्यार जो मैं दे नहीं पाई, क्योंकि मुझे लगा था कि मेरे पास हमेशा का समय है.     

your image

इस फिल्म से बनाई पहचानः
बता दें कि फिल्म सैयारा से अनीत को पहचान मिली. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 2025 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही. रिलीज के साथ ही बाॉक्स आफिस पर फिल्म ने धमाल मचाया. फिल्म में अनीत और अहान की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया.