बजट से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, दाम में 49.50 रुपए की वृद्धि

बजट से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, दाम में 49.50 रुपए की वृद्धि

जयपुर: बजट से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 49.50 रुपए की वृद्धि हुई है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी यथावत रहेंगे. सुबह 6 बजे से कमर्शियल गैस की नई दरें लागू  हो गई है. 

घरेलू गैस सिलेंडर 856.50 रुपए प्रति सिलेंडर यथावत रहेंगे. कमर्शियल गैस सिलेंडर की दर अब 1769 रुपए है. गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी साझा की.