जयपुर: जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार प्रकरण में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. ACB की टीम गुरुवार को सुबोध अग्रवाल को लेकर दिल्ली से जयपुर लेकर पहुंची. ACB मुख्यालय में सुबोध अग्रवाल से पूछताछ की गई. मामले को लेकर ACB मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित हुई. ACB DG गोविंद गुप्ता मीडिया से रूबरू हुई.
गलत तरीके से 960 करोड़ रुपए के टेंडर दिए गए. चुनिंदा फर्मों को फायदा पहुंचाया गया. गणपति ट्यूबवेल, श्रीराम ट्यूबवेल को टेंडर दिए गए. मामले में 10 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है. दिल्ली में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई.
बाकी 3 के खिलाफ स्टैंडिंग वारंट जारी किए गए. आने वाले दिनों में संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. वहीं गुरुवार को जयपुरिया अस्पताल से खबर मिल रही है. ACB की गिरफ्त में आए सुबोध अग्रवाल का मेडिकल कराया गया. अस्पताल की इमरजेंसी में सुबोध अग्रवाल की रूटीन जांच कराई गई. रूटीन जांच करवाने के बाद सुबोध अग्रवाल को लेकर ACB की टीम रवाना हुई.