ईरान से अमेरिका इजराइल की जंग, युद्ध के दौर में भारत के संसदीय मैत्री समूहों का बढ़ा महत्वा, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः इजरायल-अमेरिका से ईरान की जंग ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत ने हालात बिगाड़े है. ऐसे में भारत के संदेश का महत्व बढ़ गया कुछ दिनों पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतरर्राष्ट्रीय संसदीय मैत्री समूह बनाए है. अब ये मैत्री समूह संसदीय मूल्यों,सांस्कृतिक भागीदारी के साथ साथ देंगे शांति का संदेश. राजस्थान के सांसद भी मैत्री समूहों का हिस्सा है.

मध्य एशिया में पनपी जंग ने विश्व शांति को चुनौती दी है..भारत की वसुदेव कुटुंबकम् की भावना की पूरी दुनिया को आवश्यकता है. भारत के संसदीय मैत्री समूह अलग अलग देशों में जाकर शांति और भाईचारे का सन्देश देंगे. पीएम नरेंद्र मोदी को संदेश भी यही है. यही कारण है कि अलग अलग देशों से सम्बन्धों की बेहतरी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बनाए संसदीय मैत्री समूहों का महत्व बढ़ गया है. विश्व के साथ देश की अंतर-संसदीय भागीदारी को व्यापक बनाने की दिशा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह गठित किए हैं. यह कदम संसद द्वारा विभिन्न महाद्वीपों की विधानसभाओं के साथ संवाद , आदान-प्रदान को प्रगाढ़ बनाने और पारंपरिक कूटनीति के साथ ही महात्मा गांधी के अहिंसा के पैगाम को पहुंचाने का जरिया बनेगा. खास बात है उन देशों के मैत्री समूहों के लिए जो देश युद्ध ग्रस्त है. इनमें खाड़ी के देश बेहद अहम..राजस्थान के कई सांसद ऐसे मैत्री समूहों में जिम्मेदारी निभाएंगे.

... अंतरराष्ट्रीय संसदीय मैत्री समूहों में राजस्थान के सांसद....
..जर्मनी.. राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और चितौड़ सांसद सीपी जोशी 
मदन राठौड़ राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 
सीपी जोशी राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है
.. यूएई ..पाली सांसद पीपी चौधरी 
.. अर्जेंटिना.. दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा
.. फिजी...राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद 
.. कुवैत...उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत
..थाईलैंड ...भरतपुर सांसद संजना जाटव 
... रूस...राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी 
.. फ्रांस..चूरू सांसद राहुल कसवां
.. मैक्सिको..राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी 
..यूक्रेन.. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
... केन्या.. श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ सांसद कुलदीप इंदौरा 
... ओमान...राजसमंद सांसद महिमा कुमारी
....तंजानिया.. राज्यसभा सांसद नीरज डांगी 
.... मलेशिया..जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा 
... ग्रीस...सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम
.. बाल्टिक्स...भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल
...बहरीन ..धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव
.. इंडिया - कैरिकॉम... झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला
  राज्यसभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया 

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के ये समूह मौजूदा वैश्विक वातावरण के मद्देनजर बेहद अहम हो गए है.. ओमान, बहरीन,UAE, कुवैत जैसे खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में राजस्थानी भी रहते है. UAE के ग्रुप में पाली सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी बहरीन के ग्रुप में कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव, ओमान के ग्रुप में उदयपुर के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाली बीजेपी सांसद महिमा कुमारी, कुवैत के ग्रुप में बीजेपी सांसद मन्ना लाल रावत है. ईरान ने हाल ही में UAE के शहर दुबई और कतर की राजधानी दोहा को निशाना बनाया. इतना ही नहीं रूस और यूक्रेन में लगातार युद्ध जारी है यूक्रेन के मैत्री समूह में RLP प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लिया गया. जर्मनी के ग्रुप में ओम बिरला ने मदन राठौड़ और सीपी जोशी को रखा है. लोकसभा अध्यक्ष का यह कदम भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उसी प्रयास से प्रेरित दिखाई देता है, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद विश्व के सामने भारत का मजबूत पक्ष रखने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल को दूसरे देशो  में भेजा गया था. दलीय सियासत से परे ये ग्रुप भारत की बात को दुनिया के सामने रखेंगे और शांति का पैगाम देंगे. जल्द ही मैत्री समूहों का अलग अलग देशों में जाने का रोडमेप बनेगा. भारत की अनेकता में एकता के सिद्धांत को प्रतिपादित करेंगे. पाकिस्तान की कुत्सित चालों के बारे में दुनिया को बताएंगे और व्यापारिक सामरिक साझेदारी को मजबूती देंगे. ईरान - अमरिया इसराइल युद्ध के इस दौर में भारत के संसदीय ग्रुप्स का महत्व अचानक से बढ़ गया है. अब इन्हें सार्थक भूमिका निभानी है बताना है दुनिया को युद्ध ही अंतिम विकल्प नहीं है.