जयपुरः नशाखोरी के खिलाफ ANTF ने रिकॉर्ड कार्रवाई की है. प्रदेश में 175 दिन में 258 नशा तस्करों को ANTF ने दबोचा है. नशा तस्करों के खिलाफ 145 के औसत से नाबाद अपराजेय पारी. अब तक 563 करोड़ का मादक पदार्थ जब्ती की रिकॉर्ड कार्रवाई हुई. ANTF ने 45 वांछित नशा तस्करों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है. इन नशा तस्करों पर कुल साढ़े 11 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
भजनलाल सरकार ने नशाखोरी रोकने के लिए ANTF गठित की थी. प्रदेशभर में 18 चौकियां, एक थाना और पूरा मुख्यालय स्थापित किया था. ANTF के IG विकास कुमार अब तक की कार्रवाइयों को लेकर जानकारी दी. 30 से ज्यादा MD ड्रग फैक्ट्रियां,200 एकड़ में अवैध अफीम-गांजा की खेती नष्ट की. ANTF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर भी करारा प्रहार किया है. ऐसे में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.