पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को राजस्थान हाईकोर्ट में दी चुनौती, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में गिरफ्तारी और रिमांड को बताया अवैध

पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को राजस्थान हाईकोर्ट में दी चुनौती, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में गिरफ्तारी और रिमांड को बताया अवैध

जयपुर : पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी है. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताया है. गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताते हुए रिहाई की मांग की है.

याचिका में कहा गया कि 7 मई को की गई गिरफ्तारी अवैध है. गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप से परिवार को नहीं बताए गए. पुलिस रिमांड और बाद की कार्रवाई अवैध है. ऐसे में महेश जोशी को रिहा किया जाए. राजस्थान हाईकोर्ट आगामी दिनों में याचिका पर सुनवाई करेगा.