नई दिल्लीः बांग्लादेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बांग्लादेश हिंसा में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है. ICT ने शेख हसीना को दोषी ठहराया है. शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी ठहराया गया है. और फांसी की सजा सुनाई गई है.
वहीं पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को भी सजा-ए-मौत सुनाई गई है. महीनों चली सुनवाई के बाद इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया है.