भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में दुर्गा शक्ति अखाड़ा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे तेलंगाना से विधायक टी.राजा सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल शस्त्र खरीदने से काम नहीं चलेगा, उन्हें चलाना भी सीखो.
मैं पीएम मोदी का प्रचारक बन कर कार्य कर रहा हूं. जैसे भगवान राम के प्रचारक हनुमान थे. वैसे ही हम मोदी के प्रचारक बनकर उनके अच्छे जनहित के जो काम है उन कामों का प्रचार करते हैं. बेटियों को हथियार चलाना सीखना जरूरी है.
कानून पास करने के बाद अगर उसे सख्ती से लागू नहीं किया जाए तो उसका कोई मतलब नहीं है, आज भी धर्मांतरण हो रहा है. लव जिहाद में कई हिंदू बहनों को शिकार बनाया गया है. भीलवाड़ा ही नहीं पूरे राजस्थान और देश में लव जिहाद का षड्यंत्र बढ़ता जा रहा है.
कार्यक्रम में 2100 कन्याओं को कटार दीक्षा दिलाई गई. साथ ही 8,000 कन्याओं के लिए कन्या भोज का भी आयोजन किया गया. शहर में दुर्गा शक्ति अखाड़ा का पथ संचलन निकला.