जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में बड़ी लूट, ऑफिस में घुसकर लूटे 15 लाख रुपए

जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में बड़ी लूट हुई है. जहां बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर 15 लाख रुपए लूटे. दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. 
विस्तार में

जयपुरः जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में बड़ी लूट हुई है. जहां बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर 15 लाख रुपए लूटे. दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. 

दरअसल युधिष्ठिर मार्ग स्थित केसरी भवन में  वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूट की वारदात की. 

वहीं जयपुर में मंगलवार को हुई मुहाना इलाके में 71 लाख रुपये की लूट प्रकरण का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बताया कि 1 गैंग के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आरोपियों से 49 लाख रुपये बरामद किए. अब फिलहाल मुख्य बदमाशों की तलाश की जा रही है.