बीजेपी स्थापना दिवस, सीएम भजनलाल बोले- बीजेपी देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, आज देश को आवश्यकता है ऐसी सरकारें हो

बीजेपी स्थापना दिवस, सीएम भजनलाल बोले- बीजेपी देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, आज देश को आवश्यकता है ऐसी सरकारें हो

जयपुरः आज बीजेपी का स्थापना दिवस है. सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी ध्वज फहराया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की रीति,नीति, सिद्धांत राष्ट्र को लेकर. हमारे लिए राष्ट्र पहले उसके बाद पार्टी और उसके बाद व्यक्ति. भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से देश में कोने-कोने में कार्य किया. गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य किया. 

जनसंघ के नाम से राष्ट्रीय दल बनाया. धीरे धीरे मनीषियों ने जो कार्य किया वो धीरे धीरे बढ़ता गया. 1980 के 6 अप्रैल को बीजेपी की स्थापना हुई. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से काम किया. हम ऐसे नहीं आए, हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और सेवा रही. आज बीजेपी देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी. हमारी पार्टी युवा है. 

आज देश को आवश्यकता है ऐसी सरकारें हो. आज नरेंद्र मोदी की सरकार है. स्वामी विवेकानंद ने कहा था 21वीं सदी भारत की होगी. उस नरेंद्र ने कहा था आज ये नरेंद्र करके दिखा रहा.