भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा, 48 नामों की सूची हुई जारी

जयपुर: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है. 8 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 8 मंत्री बनाए गए हैं. कुल मिलाकर 48 चेहरों को प्रदेश टीम में लिया गया है. मन की बात संयोजक, प्रशिक्षण प्रभारी बनाए गए हैं. 

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने सूची जारी की है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार कार्यकारिणी घोषित की गई है. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है.