नई दिल्लीः BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर प्रतिक्रिया की है. कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिखों के प्रति घृणा से भरा रहा है. राहुल के व्यवहार में वही मानसिकता स्पष्ट रूप से नज़र आई. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया. गद्दार' जैसे अपमानजनक शब्द का प्रयोग जीवंत उदाहरण कांग्रेस पार्टी की सिख-विरोधी सोच का जीवंत उदाहरण है.
रवनीत ने अपना जीवन पंजाब,देश की सेवा को समर्पित किया है. इसी अहंकार के कारण कांग्रेस राजनीतिक गर्त में पहुंच चुकी है. रवनीत के साथ कांग्रेस का यह व्यवहार अपमान है. न केवल उनका बल्कि सिख समुदाय और उनकी राष्ट्रभक्ति का अपमान है. सिख समाज,कांग्रेस की इस नफरती राजनीति को कभी माफ नहीं करेगा.