जयपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पद संभालने के बाद कल पहली बार राजस्थान आ रहे. टोंक से 7 भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. जयपुर में रोड शो के साथ बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. नितिन नबीन सत्ता और संगठन का फीडबैक लेंगे. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में ही प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे. नितिन नबीन के दौरे में सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ साथ रहेंगे.
पहली बार बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान की कोर कमेटी की बैठक लेंगे. कोर कमेटी की बैठक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर होगी. कोर कमेटी में शामिल है सीएम भजन लाल शर्मा,प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ,केंद्रीय मंत्रियों में भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया,कनक मल कटारा, राजेंद्र गहलोत समेत प्रमुख नेता सदस्य है. हालांकि इनमें कुछ नेता व्यस्त है पश्चिम बंगाल चुनावों में जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थानी संस्कृति से स्वागत होगा. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार राजस्थान आ रहे है ऐसे में स्वागत को भव्य रूप दिया जा रहा है जयपुर में एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक नितिन नबीन का स्वागत होगा. 11 जगहों पर बनाए जाएंगे स्वागत मंच यहां मंच बनाकर अभिनंदन किया जाएगा.
--- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा ---
10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे नितिन नबीन
यहां से जायेंगे चॉपर से टोंक
11.15बजे टोंक पहुंचेंगे
11.30बजे टोंक में जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे
साथ होंगे सीएम भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़
करीब 2बजे वापिस आएंगे टोंक से जयपुर
एयरपोर्ट पर भजन लाल सरकार के मंत्री,विधायक और बीजेपी पदाधिकारी करेंगे स्वागत
इन जगहों पर होगा अभिनंदन कार्यक्रम
2.10बजे मुख्य एयरपोर्ट के बाहर चाकसू,बगरू और सांगानेर के कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है भूपेंद्र सैनी और राजेश गुर्जर
यहां बाहर संक्षिप्त भाषण कार्यक्रम भी प्रस्तावित
बड़ी माला पहनाई जाई जाएगी नितिन नबीन को
पत्रिका गेट पर फुलेरा,दूदू और बस्सी विधानसभा के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा,नाहर सिंह जोधा, निर्मल कुमावत और नारायण मीणा
WTP के सामने आदर्श नगर और मालवीयनगर के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है अशोक परनामी, काली चरण सराफ और सुमन शर्मा
सरस डेयरी/शिक्षा संकुल पर जमवारामगढ़ और आमेर के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है मुकेश दाधीच
कानोड़िया सर्किल पर विद्याधरनगर के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है मंत्री जवाहर सिंह बेढम और अजीत मांडन
जेडीए सर्किल पर झोटवाड़ा के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और सीताराम पोसवाल
रामबाग पर किशनपोल और हवामहल के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज कुलदीप धनखड़ और मदन प्रजापत
अम्बेडकर सर्किल पर सिविल लाइंस के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है गोपाल शर्मा, आई दान सिंह भाटी और पुनीत कर्णावटर
बाइस गोदाम हॉलिडे इन के बाहर ओबीसी,अल्पसंख्यक और ST मोर्चो के कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के इंचार्ज है हमीद मेवाती, गोपीचंद मीणा और महेंद्र कुमावत
राजमहल के बाहर महिला मोर्चा करेगा अभिनंदन कार्यकम
इस कार्यक्रम की इंचार्ज है राखी राठौड़ और कैलाश मेघवाल
महिला बैंड के माध्यम से राजमहल चौराहे पर महिला मोर्चा करेगा स्वागत
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर SC मोर्चा और किसान मोर्चा
इस कार्यक्रम के इंचार्ज शंकर गोरा और निहाल चंद मेघवाल
OTS से 5हजार युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाईक रैली निकालेंगे साफा पहनकर
यहां पुष्कर के नगाड़े और गंगानगर के बैगपाइपर की धुनों पर होगा स्वागत
बाइट श्रवण सिंह बगड़ी प्रदेश महामंत्री बीजेपी
जयपुर आने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक जाएंगे. टोंक में भाजपा जिल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. साथ ही जालोर जिला बीजेपी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे. सीएम भजन लाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेता साथ रहेंगे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे. ओटीएस में ग्राम रथ रवाना करने के कार्यक्रम में नितिन नबीन का शामिल होना प्रस्तावित है सभी 200विधानसभा क्षेत्रों में रथ जायेंगे सीएम भजनलाल शर्मा ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाएंगे. यहां से युवा मोर्चा की बाइक रैली भी नितिन नबीन के वाहन के आगे आगे चलेगी.