जयपुरः वोकल फॉर लोकल या यूं कहे स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ बीजेपी ने अभियान छेड़ दिया है. मन की बात के पिछले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती से खादी अपनाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और लोकल फॉर वोकल के संकल्प का आह्वान किया था. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अभियान को लेकर राष्ट्रीय सह संयोजक सीपी जोशी की अध्यक्षता में हुई. अभियान से राजीविका और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा.
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी ने वोकल फॉर लोकल अभियान छेड़ दिया है. अभियान मूल रूप से हर घर स्वदेशी,स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय व्यवसायों, कारीगरों तथा छोटे उद्योगों को समर्थन देने के लिए है. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अभियान के संबंध में बैठक आयोजित हुई. अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चितौड़ सांसद सीपी जोशी,राजस्थान में अभियान के संयोजक रामलाल शर्मा समेत प्रमुख नेता रहे मौजूद.
बीजेपी का 'वोकल फॉर लोकल' अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.
-- बीजेपी का वोकल फॉर लोकल अभियान --
देश के हर नागरिक को स्वदेशी से जोड़ना
"गर्व से कहो यह स्वदेशी है" और "हर घर स्वदेशी थीम पर काम करना
लोगों से आग्रह किया जायेगा 'भारत में निर्मित' वस्तु खरीदे
बीजेपी आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्राएं निकालेगी
'स्वदेशी' मेले और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएगी
सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन होगा
घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प दिलाना और स्टीकर लगाया जाएगा
दुकानों में 'स्वदेशी कॉर्नर' बनाने का आग्रह किया जायेगा
यह अभियान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरु हुआ था जो कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा. स्थानीय हस्त शिल्प और कला कौशल को प्रमोट करने की दिशा में अभियान अहम रहेगा. लिहाजा स्वयं सहायता समूहों को साथ लिया जायेगा.