जयपुर : शेयर बाजार में गिरावट का असर धीमा पड़ गया है. आज सुबह शेयर बाजार की तेज गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी. शांति वार्ता की विफलता के कारण बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ था. कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर तेजी आई है.
क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के नजदीक फिर पहुंच गया है. 702.68 अंकों की गिरावट के साथ आज BSE सूचकांक बंद हुआ. आज सुबह BSE सूचकांक में करीब 1600 अंकों की गिरावट थी. 76847.57 अंक पर BSE सूचकांक बंद हुआ. 207.95 अंकों की गिरावट के साथ आज NSE निफ्टी सूचकांक बंद हुआ.
आज सुबह NSE सूचकांक में करीब 350 अंकों की गिरावट थी. 23842.65 अंक पर NSE सूचकांक बंद हुआ. तेज गिरावट के बाद प्रमुख एशियाई बाजारों में भी कुछ सुधार रहा. आज दोपहर खुले यूरोपीय बाजारों के वायदा कारोबार में भी गिरावट चल रही. कच्चे तेल की कीमतों में व्यापक तेजी की आशंका का शेयर बाजार पर असर है.