नींद कि झपकी आने से असंतुलित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी कार, एक वृद्ध श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

नींद कि झपकी आने से असंतुलित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी कार, एक वृद्ध श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

जैसलमेरः जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा हो गया. नींद कि झपकी आने से असंतुलित होकर श्रद्धालुओं से भरी कार पलट गई. कार में सवार एक वृद्ध श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो बच्ची व एक महिला सहित 5 श्रद्धालु हुए गंभीर रूप से घायल हुए है. 

लाठी पुलिस थाने के पास NH-11 की ये घटना है. घायलों को सामाजिक कार्यकर्ता अली खां लेकर लाठी चिकित्सालय पहुंचे. जहां से दो श्रद्धालुओं को चिंताजनक स्थिति होने पर जोधपुर रेफर किया गया. सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के सांचोर के निवासी बताए जा रहे है. तनोटराय माता के दर्शन करने के बाद करणी माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे.