CBSE ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किए अहम बदलाव, 12वीं कक्षा में 'दो बार बोर्ड परीक्षा का सिस्टम' लागू नहीं !

CBSE ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किए अहम बदलाव, 12वीं कक्षा में 'दो बार बोर्ड परीक्षा का सिस्टम' लागू नहीं !

जयपुरः 12वीं कक्षा में 'दो बार बोर्ड परीक्षा का सिस्टम' लागू नहीं होगा. दो बार परीक्षा देने की सुविधा केवल 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए है. CBSE ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम बदलाव किए है. 12वीं पास करने के बाद अंक सुधार के छात्रों के पास दो विकल्प होंगे. 

अगर छात्र एक से ज्यादा विषयों में सुधार करना चाहता है तो उसे अगले साल फरवरी में फिर से मुख्य बोर्ड परीक्षा देनी होगी. एक से अधिक विषयों में सुधार का मौका केवल मुख्य परीक्षा में ही संभव. 12वीं के छात्रों के लिए सुधार का विकल्प सीमित है.