पश्चिम क्षेत्र के राज्यों का पहला कृषि सम्मेलन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-हमें खेती को भी  संभालना होगा और आत्मनिर्भर भी बनना होगा

पश्चिम क्षेत्र के राज्यों का पहला कृषि सम्मेलन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-हमें खेती को भी  संभालना होगा और आत्मनिर्भर भी बनना होगा

जयपुर: कृषि के क्षेत्र में जयपुर के लिए आज बड़ा दिन है. पहली बार क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन,पश्चिम जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. कृषि आत्मनिर्भरता,सतत विकास एवं डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे. देश का विकास गांव की गलियों से निकलता है. मैं किसान का बेटा हूं और हमारे कृषि मंत्री भी किसान के बेटे हैं. मौसम की मार में भी किसान बेहतर खेती करता है. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यमुना जल समझौते और ERCP परियोजना की बात भी की. किसान ही है जो हारी हुई जंग पर भी लड़ता है. मैं केंद्रीय कृषि मंत्री को बधाई देता हूं कि जोनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत राजस्थान से की. देश में केवल किसान की आय को बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है. हमारे पूर्वजों ने उपजाऊ और बेहतर जमीन छोड़ी थी, लेकिन हम ज्यादा खाद डालकर खेती को समाप्त कर रहे हैं. हमें यह आकलन करना है कि किस जमीन में कौनसी खेती कर सकते हैं ?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खेती से जुड़े कई कामों में बदलाव लाना होगा और कई कामों को जोड़ना होगा. हमें खेती को भी संभालना होगा और आत्मनिर्भर भी बनना होगा. हम फसल बीमा में देश में पहले नंबर पर हैं. जहां उत्पादन होता है वहां प्रोसेसिंग यूनिट भी लगनी चाहिए. कृषि क्षेत्र में दो साल बनाम पांच साल की जानकारी भी दी. देश की सभी सरकारें किसान के हित के लिए बेहतर काम कर रही. आज का मंथन बहुत आवश्यक है.