नागौर: राव दूदाजी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का राजस्थान से लगाव है. आज आप यहां पधारे उसके लिए धन्यवाद है.
आपके सानिध्य में रक्षा के क्षेत्र में भारत को गति मिल रही है. आज भारत आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है. इसका परिणाम पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा. रक्षा के क्षेत्र में भारतीय सेना आत्मनिर्भर बनी. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान घुटनों पर आया.
मेड़तिया कूल भूषण वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मेड़ता के संस्थापक राव दूदाजी राठौड़ की अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण किया गया.
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह सभा में पहुंचे. प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल, मंत्री मंजू बाधमार, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी विधायक लक्ष्मण कलरू मंच पर मौजूद रहे.