कुरुक्षेत्र में 'दिशा' टेली लॉ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी की जो सोच है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले

कुरुक्षेत्र में 'दिशा' टेली लॉ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी की जो सोच है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में दिशा कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर दिशा जागरूकता वैन का शुभारंभ किया और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के गत कानूनों पर आधारित ई-पुस्तकों का विमोचन भी किया. यह पहल आमजन तक कानूनों की जानकारी पहुंचाने और उन्हें उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि जब नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे, तभी एक सशक्त, जागरूक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव हो सकेगा. इस प्रकार के कार्यक्रम जनजागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ न्याय को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सीएम सैनी ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को धन्यवाद देना चाहूंगा. 

उन्होंने कुरुक्षेत्र में टेली-लॉ पर एक रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑर्गनाइज़ की है पीएम मोदी की जो सोच है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले. आज जो वर्कशॉप का जो आयोजन हुआ है इसके अंदर हमारे जो सहायक वकील है आज उनका परीक्षण हुआ है और इसके माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक मुफ्त न्याय मिले.मुझे पूरा विश्वास है इसका लाभ नीचे तक मिलेगा.