Rain Alert: 3 दिन बाद बारिश का अलर्ट... मौसम का बदलेगा मिजाज, तापमान में राहत मिलने के आसार

चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा. 3 दिन बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अलर्ट से बारिश की संभावना को लेकर उम्मीद बढ़ी है. बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है. दिन का तापमान 35.2 डिग्री पहुंच गया है. गर्मी का असर बरकरार है. 

अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का रुख बदला हुआ दिख सकता है. दिन में तेज गर्मी और बारिश की संभावना से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है. बारिश हुई तो दिन के तापमान में राहत मिलने के आसार है. मौसम के पूर्वानुमान पर किसानों और आमजन की नजरें टिकीं है. अब देखना होगा 3 दिन बाद आसमान बरसेगा या इंतजार बढ़ेगा.       

मौसम विभाग के अलर्ट से बारिश की संभावना को लेकर बढ़ी उम्मीद
बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की जताई जा रही आशंका
अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का बदला हुआ रुख दिख सकता है
दिन में तेज गर्मी और बारिश की संभावना से मौसम में उतार चढ़ाव
बारिश हुई तो दिन के तापमान में राहत मिलने के आसार