उदयपुर : आज 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी होगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम जारी करेगा. कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय का परिणाम आएगा. उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से रिजल्ट जारी होगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम जारी करेंगे.
रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव होगा. छात्र सबसे पहलें इन्हीं वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे.
RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
अब RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें.
अब अपनी स्ट्रीम चुनें.
रोल नंबर डालें.
Submit पर क्लिक करें.
RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.