CM भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायतों के निवर्तमान सरपंचों से किया संवाद, कहा- राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को कर रही सुदृढ़

CM भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायतों के निवर्तमान सरपंचों से किया संवाद, कहा- राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को कर रही सुदृढ़

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ग्राम पंचायतों के निवर्तमान सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ कर रही है. भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह पंचायतीराज व्यवस्था स्थापित हो इसके लिए ग्राम पंचायतों को मजबूत कर रहे है.

ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है. प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना भी की जाएगी. नवगठित 8 जिलों में नई जिला परिषदों का गठन किया है. पुनर्गठन एवं नवसृजन के तहत 85 नई पंचायत समितियां 3 हजार 417 नई ग्राम पंचायतें बनायी गयी है.

प्रशासक के तौर पर सरपंचों को नियुक्त किया गया है. ताकि आपके अनुभव का ज्यादा से ज्यादा लाभ हमारे गांवों को मिल सके. मुख्यमंत्री ने निवर्तमान सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि  केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं. और अंतिम पंक्ति तक इनका लाभ मिलना सुनिश्चित करें.

सीएम ने उन्हें महत्वपूर्ण सुझावों पर नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया. विधायक शत्रुघ्न गौतम, राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) उपस्थित रहे.