जयपुरः जयपुर में CNG गैस महंगी हो गई है. CNG गैस की कीमत 1.59 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ है. टोरंट कंपनी ने 1.59 रुपये प्रति किलो महंगी की है.
वर्तमान में CNG गैस 94.42 रुपये प्रति किलो का भाव था जो अब बढ़ी हुई रेट के बाद 96 रुपये प्रति किलो CNG गैस हो गई है. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आमजन परेशान हो गए है. CNG वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. ऑटो, कार टैक्सी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर संभव माना जा रहा है.