दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनने वाले मम्मी-पापा, सोशल मीडिया पर शेयर की GOOD NEWS, बताई डिलीवरी की ये तारीख

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. जी हां ये दोनों मम्मी और पापा बनने जा रहे है. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. सितंबर 2024 को उनकी डिलीवरी होगी. यह खुशखबरी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने
विस्तार में

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  और अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. जी हां ये दोनों मम्मी और पापा बनने जा रहे है. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. सितंबर 2024 को उनकी डिलीवरी होगी. यह खुशखबरी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, इसके बाद सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाईयां दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर थी चर्चा:
आपको बता दें कि गत कई दिनों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी. बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में जब दीपिका पादुकोण को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था. अभिनेत्री ने सब्यसाची की सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी. इसमें वो अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आ रही थीं. 

तमाम सितारें कपल को दे रहे हैं बधाई: 
बाफ्टा अवॉर्ड्स अटेंड करने के बाद जब दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, तब भी उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हुआ था. अब इन कयासों को अभिनेत्री दीपिका ने सच करार दिया है. दीपिका और रणवीर सिंह के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम सितारों ने कपल को 2 से 3 होने की बधाई दी है. 

2018 में हुई थी दोनों की शादी:
आपको बता दें कि 38 साल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. वो हमेशा से मां बनने को लेकर एक्साइटेड रही हैं. फैंस भी उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फाइनली फैंस को खुशखबरी दे ही दी है. गौरतलब है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं. दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी मूवी रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी. साल 2012 में उन्होंने डेट करना शुरू किया था. फिर साल 2018 में कपल की इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी. वर्कफ्रंट पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पिछली रिलीज फाइटर मूवी थी.